May 8, 2026

BIG BREAKING: छत्तीसगढ़ में नाइट कर्फ्यू का ऐलान जल्द, कलेक्टरों-एसपी को सरकार ने जारी किया निर्देश

curfu

रायपुर: छत्तीसगढ़ में बढ़ते कोरोना मरीजों के बीच अब नाईट कर्फ्यू लगाए जाने की तैयारी है। जानकारी के मुताबिक जहां टेस्ट किए गए मरीजों से 4 प्रतिशत अधिक पॉजिटिव मरीज है वहां नाइट कर्फ्यू पहले लगाया जाएगा। नाइट कर्फ्यू का समय रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक होगा। इसके अलावा यहां सभी स्लूक और आंगनबड़ी केंद्र भी बंद करने के निर्देश जारी किए जाने की तैयारी है। इसके अलावा उन जिलों में सभी पुस्तकालय, स्विमिंग पूल और इस तरह की अन्य जगहों को भी बंद कर दिया जाएगा।


सरकार ने रायपुर और रायगढ़ में नाइट कर्फ्यू लगाने कलेक्टरों को निर्देश दे दिया है। सरकार ने कलेक्टर, एसपी को भेजे निर्देश में कहा है कि चार फीसदी से अधिक पॉजिटिव रेट वाले जिलों में नाइट कर्फ्यू लगा दें। इस केटेगरी में प्रदेश के रायपुर और रायगढ़ जिले हैं, जहां चार फीसदी से अधिक पॉजिटिव दरें है।

गृह विभाग के निर्देश के अनुसार इन दोनों जिलों में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। प्रशासन चाहे तो धारा 144 प्रभावशील कर सकता है। इसके साथ ही दीनों जिलों में स्कूल, आंगनबाड़ी, लायब्रेरी, स्वीमिंग पूल, बंद रहेंगे।

गृह विभाग ने जिलों को दो केटेगरी में बांटा हैं। पहला चार प्रतिशत पॉजिटिव रेट और दूसरा इससे नीचे वाले जिले। चार प्रतिशत से नीचे वाले जिलों में सभी तरह के जुलूसों, रैलियों, सभाओं, सार्वजनिक समारोहों, सामाजिक/सांस्कृतिक/धार्मिक/खेल आदि के सामूहिक आयोजनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

 


You may have missed