May 6, 2026

BREAKING: इस्लाम में हिजाब पहनना अनिवार्य नहीं- हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

IMG-20220315-WA0000

नई दिल्ली: हिजाब विवाद को लेकर इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि कर्नाटक हाईकोर्ट ने इस मामले में मंगलवार को अहम फैसला सुनाया। हाईकोर्ट ने स्कूल कॉलेजों में हिजाब बैन के फैसले को चुनौती देने वालीं याचिकाओं को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि हिजाब पहनना इस्लाम की अनिवार्य प्रथा का हिस्सा नहीं है।


कर्नाटक हाईकोर्ट में उडुपी की लड़कियों ने एक याचिका दायर की थी। इस पर 9 फरवरी को चीफ जस्टिस रितु राज अवस्थी, जस्टिस कृष्णा एस दीक्षित और जस्टिस जेएम खाजी की बेंच का गठन किया गया था। लड़कियों ने याचिका दायर कर मांग की थी कि उन्हें क्लास के अंदर भी हिजाब पहनने की अनुमति दी जानी चाहिए, क्योंकि यह उनकी आस्था का हिस्सा है।


You may have missed