April 19, 2026

बॉलीवुड को एक और झटका: गोलमाल की एक्ट्रेस का दिल का दौरा पड़ने से निधन

nidhan

मुंबई: हिंदी सिनेमा जगत से बुरी खबर आई है। फिल्म गोलमाल समेत कई बॉलीवुड मूवीज का हिस्सा रहीं एक्ट्रसे मंजू सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे एक एक्ट्रेस के अलावा अच्छी प्रोड्यूसर भी थीं। निधन की खबर बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई।


गीतकार और एक्टर स्वानंद किरकिरे ने सोशल मीडिया के जरिए एक्ट्रेस मंजू सिंह के निधन की जानकारी दी है। रिपोर्ट्स की मानें तो कार्डिक अरेस्ट की वजह से मुंबई में उनका निधन हुआ।

साल 1980 में आई ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म गोलमाल को भला कौन भूल सकता है। फिल्म में अमोल पालेकर और उत्पल दत्त की शानदार कॉमिक टाइमिंग ने सभी का दिल जीत लिया था। इस फिल्म में मंजू सिंह ने अमोल पालेकर की छोटी बहन ‘रत्ना’ का रोल प्ले किया था। उनका रोल सादगी से भरा था। फिल्म के गाने और डायलॉग्स गुलजार साहब ने लिखे थे। आज भी जब ये मूवी आती है तो फैंस अपनी नजर नहीं हटा पाते हैं।


You may have missed