March 19, 2026

कोरोना BREAKING: छत्तीसगढ़ में आज कोरोना ने पार किए 10 हजार का आंकड़ा, रायपुर में अकेले 3302 मामले

corona virus

रायपुर। देशभर में एक बार फिर कोरोना सक्रिय हो गया है। अब लोगों को और भी ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। क्योंकि अब छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों व जिलों में रोजाना 5000 से ज्यादा कोरोना मरीज की पुष्टि की जा रही है। 


छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 10310 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है। जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 3302 मरीज, दुर्ग से 1664, राजनांदगांव से 873, बालोद से 316, बेमेतरा से 308, कबीरधाम से 250, धमतरी से 219, बलौदा बाजार से 427, महासमुंद से 407, गरियाबंद से 155, बिलासपुर से 600, रायगढ़ से 153, कोरबा से 269, जांजगीर-चांपा से 171, मुंगेली से 117, जीपीएम से 52, सरगुजा से 240, कोरिया से 117, सूरजपुर से 140, बलरामपुर से 87, जशपुर से 167, बस्तर से 68, कोंडागांव से 12, दंतेवाड़ा से 14, सुकमा से 16, कांकेर से 139, नारायणपुर से 19, बीजापुर से 6, अन्य राज्य से 2 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 2609 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है। राज्य में आज कुल 53 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 58883 है।


You may have missed