April 18, 2026

BREAKING: कचरा–बोदरा फेम छत्तीसगढ़ी लोक कलाकार उर्वसी हुई सड़क हादसे का शिकार, ट्रक की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे…

IMG_20220604_132924

दुर्ग: छत्तीसगढ़ी लोक कलाकार और दुर्ग नगर निगम की स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर उर्वशी साहू एक हादसे में बाल-बाल बच गई। वहीं उनका ड्राइवर बुरी तरह घायल हो गया।


दरअसल भिलाई तीन थाना अंतर्गत औंधी ग्राम में शुक्रवार को कार और कैप्सूल ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कार के परखच्चे उड़ गए वहीं ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और उसमें आग लग गई। जिसमें कार सवार उर्वशी साहू घायल हो गई, लेकिन वे खतरे से बाहर हैं, वहीं दूसरी ओर कार चालक गंभीर रूप से घायल है। जिसका जिला चिकित्सालय में इलाज जारी है।

हादसे की जानकारी लगते ही दमकल की टीम वहां पहुंची और कैप्सूल वाहन की आग को बुझाया गया। वहीं भिलाई तीन पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

बता दें कि उर्वशी साहू अपनी इनोवा कार से रायपुर से भिलाई आ रही थी। वहीं दूसरी ओर तेज रफ्तार ट्रक रायपुर की ओर जा रहा था। इस बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। फिलहाल इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। भिलाई तीन पुलिस मामले की जांच कर रही है।


You may have missed