August 22, 2026

दोस्त ने दोस्ती पर लगाया कलंक: युवक ने दोस्त की मां को अकेली पाकर किया दुष्कर्म

rape news

पेंड्रा: एक दोस्त ने अपने ही दोस्त की मां के ऊपर बुरी नजर डाली और महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। मामला मरवाही थाना क्षेत्र का है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।


पीड़िता का बेटा आरोपी युवक के साथ बर्थडे पार्टी मनाने गया था, वहां से वापस आने के बाद जब बेटा फिर किसी काम से गया तो महिला को अकेली पाकर युवक ने महिला के साथ बलात्कार किया और फरार हो गया। मामले में महिला की रिपोर्ट पर मरवाही पुलिस ने अपराध कायम कर आरोपी युवक जयश्री भैना को खुरपा गांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


You may have missed