April 29, 2026

20 जून का राशिफल: आज इन 6 राशि वालों को अचानक हानि की संभावना

Aaj-Ka-Rashifal-In-Video-Today-is-the-fate-of-696x456

मेषः मेष राशि के जातकों को कोई लगातार धोखा दे रहा है। अपने कार्य में गोपनीयता बरतें। रक्त विकार संभव है। शुक्र से उपाय से राहत मिलेगी। दुर्गा कवच का जाप करें। मां महामाया के दर्शन करें। चावल, दूध, दही का दान करें।


वृषभः आज कुछ कार्य बीच में ही बंद हो सकता है। आपके यहां कुछ अनचाहे मेहमान आ सकते हैं। स्कीन एलर्जी संबंधित कष्ट होगा। शनि के उपाय के लिए ऊँ शं शनैश्चराय नमः की एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। भगवान आशुतोष का रूद्राभिषेक करें। उड़द या तिल दान करें।

मिथुनः आज कार्य में तेजी दिखाई देगी। सर्तकता ना बरतने पर चोट लग सकती है। आज लाभ की स्थिति को बनाये रखने के लिए ऊँ गं गणेशाय नमः का एक माला जाप करें। पौधे का दान करें। इलायची खायें एवं खिलायें।

कर्कः कर्क राशि वालों को शेयर या लाटरी में अचानक हानि की संभावना है। प्रतिद्वंद्वियों से विवाद की संभावना है। छुट्टियों का आनन्द लेंगे। राहु से संबंधित कष्टों से बचाव के लिए ऊँ रां राहवे नमः का एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। दवाओं का दान करें। सूक्ष्म जीवों को आहार दें।

सिंहः नई कला सीखने की शुरूआत या नये योजना से कार्य करने से लाभ होगा। नये लोगों से व्यवहारिक दूरी बनाये रखना उचित होगा। असंभावित हानि से बचने के लिए ऊँ कें केतवें नमः का जाप कर दिन की शुरूआत करें। सूक्ष्म जीवों की सेवा करें। गाय या कुत्ते को आहार दें।

कन्याः कार्य में दोस्तों के आ जाने से भागीदारों से विवाद होगा। यकृत रोग से कष्ट हो सकता है। मंगल जनित दोषों को दूर करने के लिए ऊँ अं अंगारकाय नमः का एक माला जाप करें। हनुमानजी की उपासना करें। मसूर की दाल, गुड़ दान करें।

तुलाः आज पारिवारिक विवाद की संभावना है। जिम्मेदारी में वृद्धि किंतु लाभ में कमी से तनाव होगा। व्यसन से अपयश मिलेगा। राहु कृत दोषों की निवृत्ति के लिए ऊँ रां राहवे नमः का जाप कर दिन की शुरूआत करें। काली चीजों का दान करें।

वृश्चिकः मोबाइल में लगातार खराबी होने से परेशान होंगे। वित्तीय तौर पर परेशानी का समय चल रहा है। उदर विकार से सावधान रहें। सूर्य की अनुकूलता के लिए ऊँ घृणि सूर्याय नमः का जाप कर, अर्घ्य देकर दिन की शुरूआत करें। लाल पुष्प, गुड़ और गेहूं दान करें।

धनुः आज आत्मविश्वास से कार्य में लाभ होगा। घरेलू सुख में वृद्धि होगी। फूड पाइजनिंग हो सकता है। शनि से उत्पन्न कष्टों की निवृत्ति के लिए ऊँ शं शनिश्चराय नमः का जाप कर दिन की शुरूआत करें। भगवान आशुतोष का रूद्राभिषेक करें। काले वस्त्र का दान करें।

मकरः विवाह से संबंधित बात के अधूरे रहने से तनाव हो सकता है। धार्मिक स्थल की यात्रा के योग हैं। स्वास्थगत कष्ट की संभावना है। मंगल के दोषों की निवृत्ति के लिए ऊँ अं अंगारकाय नमः का एक माला जाप करें। हनुमानजी की उपासना करें। मसूर की दाल, गुड़ दान करें।

कुंभः कुंभ राशि वालों को अपयश की संभावना है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। दोस्तों का साथ मिलेगा। चंद्रमा के लिए ऊँ श्रां श्रीं श्रीं एः चंद्रमसे नमः का जाप करें। दूध, चावल का दान करें।

मीनः परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। आकस्मिक हानि या चोरी के योग हैं। दोस्तों तथा परिचितों का साथ मिलेगा। गुरू की प्रसन्नता के लिए ऊँ गुं गुरूवे नमः का जाप करें। कुल पुरोहित या ब्राह्मण को यथासंभव दान दें।


You may have missed