June 3, 2026

Watch Video: स्विमिंग पूल में पार्टी के दौरान खुला ‘मौत का द्वार!’ एक ही पल में 43 फीट गहरी जमीन में समा गया शख्स

sink

कर्मी योसेफ: स्विमिंग पूल पार्टी के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। लोग नहाते हुए एन्जॉय कर रहे थे, लेकिन तभी पूल के बीचो-बीच एक सिंकहोल खुल गया और देखते ही देखते लोग उसमें समाने लगे। इस हादसे में एक शख्स की जान चली गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें लोग स्विमिंग पूल में चीखतें-चिल्लाते नजर आ रहे हैं।


ये घटना गुरुवार को इजराइल के तेल अवीव से 40 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में Karmi Yosef शहर में हुई। यहां एक पूल पार्टी का आयोजन किया गया था, जिसमें काफी सारे गेस्ट शामिल हुए थे। लोग पूल में नहाते हुए पार्टी का आनंद उठा रहे थे, तभी पूल के नीचे स्थित एक सिंकहोल खुल गया। तेजी से पानी समेत लोग उसकी तरफ खिंचने लगे।

हालांकि, कुछ लोगों को 43 फीट गहरे सिंकहोल में जाने से बचा लिया गया लेकिन इस हादसे Kimhi नाम की व्यक्ति मौत हो गई। वो सिंकहोल के गड्ढे में समा गए थे। स्थानीय मीडिया आउटलेट्स ने बताया कि घटना के वक्त वहां करीब 6 लोग मौजूद थे। जिनमें एक की मौत हो गई, जबकि करीब तीन लोग घायल हो गए।

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे सिंकहोल खुलते ही अचानक से पानी समेत लोग उसकी ओर खिंच रहे हैं। पानी तेजी से सिंकहोल में समा रहा है. कुछ ही देर में पूल खाली हो जाता है। लोग हड़बड़ी में भागते हुए दिख रहे हैं। लोगों को समझ ही नहीं आया कि अचानक ये सब कैसे हो गया।

पुरुषों में से एक, 34 वर्षीय पुरुष, भागने में सफल रहा, लेकिन किम्ही नाम का एक अन्य शख्स बाद में मृत पाया गया, न्यूजवीक की रिपोर्ट के अनुसार, उस समय पूल में 6 लोग मौजूद थे और अन्य को कोई नुकसान नहीं हुआ था।

लापता शख्स की तलाश करते समय खोज टीमों ने पूल के तल को उन पर गिरने से बचाने के लिए एक समर्थन प्रणाली का निर्माण किया, आउटलेट ने आगे बताया कि मुख्य सिंकहोल सुरंग से जुड़ने वाली अन्य सुरंगों की संभावना से खोज में बाधा उत्पन्न हो सकती है, जो बचाव टीमों के लिए एक महत्वपूर्ण जोखिम पैदा कर सकती है।


You may have missed