April 28, 2026

सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा: पुरुषों से ज्यादा हैं महिलाओं के सेक्स पार्टनर

sexual relations video

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण में एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दरअसल सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक देश के 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में पुरुषों के मुकाबले में महिलाओं के सेक्स पार्टनर अधिक है।


बता दें कि नेशनल फैमली हेल्थ सर्वे में 1.1 लाख महिलाओं और 1 लाख पुरुषों को शामिल किया गया था। सर्वे में यह बात भी सामने आई है कि पुरुष अपनी पत्नी या प्रेमिका के अलावा किसी अन्य महिला के साथ यौन संबंध बनाने में आगे हैं। आंकड़ों के मुताबिक 4 फीसदी पुरुषों ने गैर महिला से संबंध बनाए, जबकि ऐसा करनी वाली महिलाओं की संख्या 0.5 फीसदी है।

इन राज्यों में महिलाओं के सेक्स पार्टनर अधिक
इनमें राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, असम, केरल, लक्षद्वीप, पुडुचेरी और तमिलनाडु शामिल हैं। इस मामले में राजस्थान सबसे आगे है, यहां 100 में से औसतन 2 पुरुष और 100 में से औसतन 3 महिलाएं ऐसी हैं, जिनके एक से अधिक लाइफ पार्टनर हैं।

इसी तरह मध्य प्रदेश में महिलाओं के 2.5 और पुरुषों के 1.6 पार्टनर, केरल में महिलाओं के 1.4 और पुरुषों के 1.0 पार्टनर, जम्मू-कश्मीर में महिलाओं के 1.5 और पुरुषों के 1.1 पार्टनर, हरियाणा में महिलाओं के 1.8 और पुरुषों के 1.5 पार्टनर और असम में महिलाओं के 2.1 और पुरुषों के 1.8 पार्टनर हैं।

सर्वे में यह भी पता चला कि नवविवाहित महिलाओं ने अविवाहित, तलाकशुदा या पति से अलग हुई महिलाओं के तुलना में सर्वे से पहले 12 महीने के दौरान दो या दो से ज्यादा पार्टनर के साथ यौन संबंध बनाए।


You may have missed