April 18, 2026

CG में कॉलेज की छात्रा ने की फांसी लगाकर खुदकुशी: मौके से सुसाइड नोट बरामद

fansi

दुर्ग जिले के भिलाई में एक बीएससी फाइनल ईयर में पढ़ने वाली 22 वर्षीय छात्रा ने खुदकुशी कर ली। उसकी लाश उसके घर के कमरे में फंदे से लटकी पाई गई। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। ये मामला पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र का है।


पुलिस ने बताया कि उन्हें गुरुवार को सूचना मिली की विश्वबैंक कॉलोनी में एक कॉलेज छात्रा जिसकी पहचान पूजा बघेल के रूप में हुई है, ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने तुरंत एक टीम को मौके पर भेजा और मौके पर देखा कि घर के अंदर कमरे में एक युवती फंदे से लटकी हुई थी।

पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा और युवती के शव को नीचे उतरा तब तक युवती की मौत हो गई थी।

पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि मृतका अपने पिता की मौत के बाद से डिप्रेशन में थी। इसके बाद वह ठीक हो गई थी, लेकिन कुछ दिनों से वह काफी गुमसुम रहती थी।

खुदुकुशी का कारण जानने के लिए पुलिस परिजनों और दोस्तों से भी पूछताछ करेगी।


You may have missed