April 29, 2026

फंदे पर लटका मिला मामी-भांजे का शव: कई सालों से था दोनों के बीच लव

fansi

जगदलपुर में 2 बच्चों की मां अपने प्रेमी भांजे के साथ आत्महत्या कर ली है। घर पर फांसी के फंदे पर दोनों की एक साथ लाश लटकती मिली है। बताया जा रहा है कि, दोनों के बीच पिछले कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। हालांकि, इसकी भनक परिवार के किसी भी सदस्य को नहीं थी। शुक्रवार को दोनों ने सुसाइड कर लिया हैं। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक, दोनों गंगामुंडा इलाके के रहने वाले हैं। मृत युवक का नाम विष्णु साहू (32) है। इसे 33 साल की अपनी सगी मामी से ही प्यार हो गया था। युवक कुंवारा था। वह वेल्डिंग का काम करता था। उसकी प्रेमिका मामी और वो दोनों एक ही घर में अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहते थे। शुक्रवार की सुबह दोनों घर पर अकेले थे। बताया जा रहा है कि, घर के नीचे वाले कमरे में दोनों ने रस्सी का फंदा बनाया और फांसी पर झूल गए।

कई घंटों के बाद जब विष्णु का छोटा भाई उसे बुलाने के लिए घर आया तो दरवाजा अंदर से बंद था। उसने दरवाजा खोलने की आवाज लगाई। जब किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो वह खिड़की की तरफ जाकर देखा तो अंदर दोनों फांसी के फंदे पर लटके हुए थे। जिसके बाद युवक ने आस पास के लोगों को इकट्ठा किया। साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों को भी बुलाया। फिर इस मामले की जानकारी बोधघाट थाने के जवानों को दी गई

मौके पर पहुंचे जवानों ने परिजनों के साथ मिलकर किसी तरह दरवाजा खोला। जिसके बाद दोनों के शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया। बोधघाट थाना प्रभारी ने बताया कि, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि, दोनों के बीच अवैध संबंध था। इसलिए दोनों ने सुसाइड किया है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।


You may have missed