पिता बनने की चाह में निगल लिया जिंदा चुजा: तांत्रिक के चक्कर में गई जान
सरगुजा: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने जिंदा चूजा निकल लिया। गले में चूजे के फंसने के बाद युवक को सांस लेने में दिक्कत होनी शुरू हुई और वो बेहोश हो गया। परिजनों ने तत्काल उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम कर गले में फंसे चूजे को बाहर निकाल लिया है।
इसे भी पढ़ें: कुदरत का करिश्मा: दुर्लभ विकृत शिशु का जन्म, जलपरी के तरह जुड़े थे दोनों पैर, देखें Video
जानकारी के मुताबिक, ये पूरा मामला अंबिकापुर दरिमा थाना क्षेत्र का है। ग्राम छिंदकालो में आनंद कुमार यादव 35 वर्ष अपने पूरे परिवार के साथ रहता था।


इसे भी पढ़ें: डी गुकेश बने विश्व शतरंज चैंपियन: ऐतिहासिक जीत के बाद गुकेश पर बरसा छप्परफाड़ पैसा, PM मोदी ने दी बधाई
बताया जा रहा है कि शुक्रवार को आंनद बेहोश होकर अपने घर में गिर गया, जिसके बाद परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। युवक की मौत पर परिजन भी हैरान थे। डॉक्टरों ने मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
इसे भी पढ़ें: प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या: मौत से पहले प्रेमी ने प्रेमिका की मांग में भरा सिंदूर, फिर इमली के पेड़ में लगाई फांसी
शनिवार को पोस्टमार्टम हुआ तो डॉक्टर भी हैरान रह गये। डॉक्टरों ने मीडिया को बताया कि पहली बार उन्होंने ऐसा पोस्टमार्टम किया है। गले में जब चीरा लगाया तो मृत युवक के गले से साबूत चूजा निकला।
इसे भी पढ़ें: हथौड़ा लेकर निकला सनकी : रास्ते में जो आया उनपर किया हमला, एक महिला की मौंत, देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
डॉक्टरों ने बताया कि युवक ने जिंदा चूजा निगला था और गले में फंसने की वजह से उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने बताया कि श्वांस नली एवं खाने की नाली के बीच चूजा फंसा हुआ था।
इसे भी पढ़ें: ULLU HOT WEBSERIES: उल्लू वेब सीरीज फेम कंगना शर्मा ने की बोल्डनेस हदें की पार, बैकलेस आउटफिट पहन कैमरे के सामने दिए किलर पोज
पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आनंद कुमार यादव की शादी को पांच साल हो गये थे। बच्चे नहीं होने से वो तंत्र-मंत्र के फेर में फंसा हुआ था।
इसे भी पढ़ें: Video Viral: साड़ी के साथ ब्लाउज के बदले मेंहदी का डिजाइन छापकर निकली महिला ने उड़ाए सबके होश
पुलिस आशंका जता रही है कि किसी तांत्रिक के कहने पर ही उसने जिंदा चूजा निगला होगा। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस मृत युवक के परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।
सोर्स- NPG NEWS

