CG में खून से सनी दोस्ती: एक्सीडेंट का हर्जाना मांगने आए दोस्तों ने रेता बुजुर्ग का गला
भखारा: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा से एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने दोस्ती और इंसानियत दोनों को शर्मसार कर दिया है। महज़ कुछ रुपयों की भरपाई और शराब के नशे की सनक ने एक बुजुर्ग की जान ले ली। भखारा थाना इलाके में तीन दोस्तों ने मिलकर अपने ही दोस्त के दादा को मौत के घाट उतार दिया आखिर क्या थी वो रंजिश और कैसे एक मामूली एक्सीडेंट हत्या की वजह बन गया।


दरअसल, धमतरी का भखारा इलाका आज मातम और सनसनी के साए में है यहां रहने वाले बुजुर्ग अन्नू निर्मलकर को क्या पता था कि उनके पोते की दोस्ती ही उनकी मौत का सबब बन जाएगी वारदात की शुरुआत होती है शराब की तलब से..
बताया जा रहा है कि चार दोस्तों ने शराब पीने की योजना बनाई शराब लाने के लिए उन्होंने एक दोस्त को बाइक देकर भेजा, लेकिन रास्ते में बाइक का एक्सीडेंट हो गया। बस यही वो मोड़ था जहां से खौफनाक साजिश की पटकथा लिखी गई।
बाइक में हुए नुकसान की भरपाई को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि तीनों दोस्त पोते के घर जा पहुंचे। वहां मौजूद बुजुर्ग दादा अन्नू निर्मलकर से पैसों की मांग की गई जब बात नहीं बनी, तो नशे में धुत आरोपियों ने अपना आपा खो दिया और बुजुर्ग के गले पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमला इतना घातक था कि बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन तफ्तीश शुरू की। फिलहाल मुख्य आरोपी चीकू दीवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन दो अन्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं, जिनकी तलाश में जारी है।

