July 10, 2026

CG IPS Transfer: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 IPS अफसरों का तबादला, बदले गए 6 जिलों के एसपी और आईजी

TRANC

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के गृह (पुलिस) विभाग ने राज्य के पुलिस महकमे में एक बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 24 अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। इस प्रशासनिक सर्जरी में एक आईजी रेंज, कई डीआईजी, एआईजी और छह से अधिक जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) को बदला गया है।


अजय कुमार यादव बने राजनांदगांव के नए IG

जारी आदेश के मुताबिक, वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अजय कुमार यादव को राजनांदगांव रेंज का नया पुलिस महानिरीक्षक (IG) नियुक्त किया गया है। वहीं, राजनांदगांव रेंज के निवर्तमान आईजी बालाजी राव सोमावर और आईपीएस प्रशांत कुमार अग्रवाल को पुलिस मुख्यालय (PHQ), नया रायपुर में पदस्थ किया गया है।

इन जिलों के बदले गए पुलिस कप्तान (SP):
गृह विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार राज्य के कई महत्वपूर्ण जिलों की जिम्मेदारी नए कप्तानों को सौंपी गई है:

दंतेवाड़ा: चंद्रमोहन सिंह
कोरिया: हरीश राठौर
धमतरी: भावना पांडेय
बलौदाबाजार-भाटापारा: राय गौरव रामप्रवेश
बीजापुर:उमेश प्रसाद गुप्ता
सुकमा: संजय गुर्जर
नारायणपुर: संदीप कुमार पटेल
कबीरधाम: जितेंद्र कुमार यादव
सूरजपुर: योगेश कुमार पटेल
बालोद: चव्हाण किरण गंगाराम
सारंगढ़-बिलाईगढ़: सुनील शर्मा

इस बड़े फेरबदल के बाद राज्य के कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन में नए सिरे से कसावट आने की उम्मीद जताई जा रही है।


You may have missed