April 20, 2026

Amit Mistry : लोकप्रिय गुजराती और हिंदी फिल्म अभिनेता अमित मिस्त्री का हार्टअटैक से निधन

Screenshot_2021-03-17-11-05-34-690_com.android.chrome-01

मुंबई। लोकप्रिय गुजराती और हिंदी फिल्म (Popular Gujarati and Hindi Film) अभिनेता अमित मिस्त्री (Actor Amit Mistry), जिन्हें ‘शोर इन द सिटी’, और बे यार’ और अमेज़ॅन प्राइम वीडियो सीरीज़ ‘बंदिश बैंडिट्स’ जैसी फिल्मों में अभिनय के लिए जाना जाता है, का शुक्रवार को हृदयघात के बाद निधन हो गया। यह जानकारी उनके मैनेजर ने दी। 47 वर्षीय अभिनेता अपनी मां के साथ अंधेरी में रह रहा था और उन्होंने सुबह लगभग 9.30 बजे अंतिम सांस ली।


अभिनेता के प्रबंधक महर्षि देसाई ने बताया, ‘वह सुबह उठे और अपना नाश्ता किया। कार्डियक अरेस्ट से पहले उन्होंने व्यायाम भी किया। वह बिल्कुल फिट और ठीक थे। यह बिल्कुल चौंकाने वाली खबर है।; अभिनेता गुजराती थिएटर का एक प्रमुख चेहरा था। अमित ने ‘क्या कहना’, ‘एक चालीस की लास्ट लोकल’ जैसी फिल्मों ने खासा नाम कमाया।


You may have missed