BIG NEWS : राजधानी के बत्रा अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म होने 8 कोरोना मरीजों की मौत
नई दिल्ली। ऑक्सीजन की कमी की वजह से राजधानी दिल्ली Delhi में एक बार फिर से कोरोना मरीजों की जान गई है। राजधानी के बत्रा अस्पताल Batra Hospital में शनिवार को ऑक्सीजन खत्म होने के चलते आठ कोरोना मरीजों की जान चली गई। ऑक्सीजन की कमी को लेकर बत्रा अस्पताल Batra Hospital ने दिल्ली हाई कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया है।


इसे भी पढ़ें– Fact Check : भारत में 3 मई से 20 मई तक सम्पूर्ण लॉक डाउन! जानिए क्या है सच
अस्पताल ने कोर्ट में बताया कि एक घंटे से भी ज्यादा समय तक ऑक्सीजन की सप्लाई नहीं थी, जिसकी वजह से आठ कोरोना मरीजों की मौत हो गई। मरने वालों में डॉक्टर भी शामिल है।
इसे भी पढ़ें– बड़ी लापरवाही: अंतिम संस्कार से ठीक पहले जीवित निकला मृतक, गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में की जमकर तोड़फोड़
बत्रा अस्पताल Batra Hospital ने हाई कोर्ट को बताया, हमें ऑक्सीजन समय पर नहीं मिली। दोपहर 12 बजे ऑक्सीजन खत्म हो गई थी। फिर डेढ़ बजे दोबारा ऑक्सीजन की सप्लाई हुई। इस वजह से कुछ लोगों की मौत हो गई, जिसमें हमारे एक डॉक्टर भी शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें– भाभी देवर का अवैध संबंध : पति के बाहर जाने पर देवर के साथ पत्नी मनाती थी रंगरेलियां..फिर देवर ने शादी का वादा कर किया मना
इससे पहले अस्पताल ने ऑक्सीजन की सप्लाई पाने के लिए एसओएस मैसेज भी भेजा था। इसमें जानकारी दी गई थी कि अस्पताल में सिर्फ दस मिनट की ही ऑक्सीजन बाकी है। अस्पताल में 326 मरीज भर्ती थे।

