April 18, 2026

कोरोना के बाद अब कुदरत का कहर : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 3 की हालत गंभीर

bijli gi

कोरिया। कोरोना का कहर खत्म नहीं हुआ है और वही दूसरी ओर कुदरत अपना कहर बरपा रहा हैं। कहीं भूकंप तो कहीं बिजली से लोगों की जान जा रही है। इसी कड़ी में एक खबर छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के बिछली से सामने आई है।


इसे भी पढ़ें– नगर में ढिंढोरा पिटवा दो मामा : भारत में लौट रहा है Pubg गेम, बने मज़ेदार Memes

जहां, बिजली का कहर देखने को मिला है। आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के 7 लोग चपेट में आ गए। जिसमें से 4 लोगों की घटना स्थल पर मौत हो गई। अन्य 3 लोग गंभीर रूप से घायल है। जिन्हें इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भर्ती करवाया गया है। इधर मौसम विभाग ने भी चेतावनी जारी की है।

पढ़िए पूरी खबर–
जानकारी के मुताबिक घटना मनेन्द्रगढ़ विकासखंड के केल्हारी थाना क्षेत्र के बिछली गांव का है। मरने वालों में 2 सगी बहन, एक दमाद और पिता शामिल है। यह घटना उस वक्त घटी, जब सभी लोग धान की रखवाली कर रहे थे। तभी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए।

इसे भी पढ़ें– लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर मालिक के साथ कुत्ता भी गिरफ्तार, खबर सुन हर कोई हैरान

जिन लोगों पर कुदरत का कहर बरपा है, उनमें जयलाल, छोटू उर्फ भूपेंद्र, प्रमिला, शुभद्रा शामिल है। ये सभी आपस में सगी बहन, दमाद और पिता बताए जा रहे हैं। वही घायलों में बुद्धि और सूरजभान का इलाज बैकुंठपुर के जिला अस्पताल में चल रहा है। एक युवक के ठीक होने की खबर है।


You may have missed