April 19, 2026

Barkha Singh in Mujhse Dosti Karoge : अब ऐसी दिखती है मुझसे दोस्ती करोगे की छोटी करीना

IMG_20210506_211615

मुंबई। चाइल्ड आर्टिस्ट बरखा सिंह ( Barkha Singh ) ने यशराज की फिल्म ‘मुझसे दोस्ती करोगे’ ( Mujhse Dosti Karoge ) में करीना कपूर ( Kareena Kapoor ) के बचपन का रोल प्ले किया था।


इस फिल्म में वो नन्हीं टीना बनी थीं। लेकिन इतने समय के बाद बरखा सिंह एक हसीन यंग दीवा में तब्दील हो चुकी हैं।

मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में बरखा सिंह ( Barkha Singh) ने बताया कि बेबी टीना के रोल के लिए चुना जाना इतना आसान नहीं था।

उस रोल के लिए करीब 600-700 बच्चे के बीच सेलेक्ट हुई थी। इसका ऑडिशन प्रॉसेस काफी टफ था बरखा सिंह को ऑडिशन के 5 राउंड देने पड़े थे।

बरखा ( Barkha Singh ) बतातीं हैं कि लोग अभी भी टीना-पूजा बोलते हैं। बरखा सिंह ( Barkha Singh ) ने बताया कि लोग आज भी उन्हें ‘छोटी करीना’ कहकर बुलाते हैं।

बरखा सिंह ( Barkha Singh ) ने बताया कि बड़े होने पर उन्होंने उन लोगों को अप्रोच नहीं किया, जिनके साथ उन्होंने ऐक्टिंग की शुरुआत की थी, बल्कि उन्होंने एकदम ग्राउंड लेवल से शुरुआत की।

बड़े होने पर बरखा सिंह ( Barkha Singh ) ने एकाध फिल्में और कीं और फिर टीवी की दुनिया में एंट्री की। 2013 में उन्होंने ‘ये है आशिकी’ से टीवी डेब्यू किया

और फिर ‘एमटीवी फना’, ‘लव बाय चांस’, ‘भाग्यलक्ष्मी’, ‘आहट 6’, ‘कैसी ये यारियां’ और ‘ब्रीद’ जैसे शोज में नजर आईं। फिलहाल वह वेब सीरीज ‘Silence Can You Hear It?’ में नजर आ रही हैं।


You may have missed