कोरोना ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में काम कर गया लॉकडाउन.. छत्तीसगढ़ में बढ़ा लॉकडाउन.. आज कोरोना के मामले 5000 से भी कम
रायपुर। प्रदेश में आज प्रदेश में कुल 4888 मरीज मिले हैं। वहीं मौत के आंकड़ों में भी आज कमी हुई है। प्रदेश में आज 144 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या एक लाख 3 हज़ार के करीब है।


प्रदेश में आज सबसे ज्यादा मरीज जांजगीर जांपा में मिले हैं। जांजगीर में 404, रायगढ़ में 341 मरीज मिले है। वहीं राजधानी रायपुर की बात करें तो रायपुर में आज 220 मरीज मिले हैं। वहीं दुर्ग में भी कोरोना की रफ्तार कम हुई है। दुर्ग में आज 123 मरीज मिले हैं। राजनांदगांव से 104, बालोद 121, कबीरधाम 114, धमतरी 68, बेमेतरा 35, बलौदाबाजार 306, महासमुंद 136, गरियाबंद 90, बिलासपुर 240, कोरबा 316, मुंगेली 174, गौरेला पेंड्रा मरवाही 178, सरगुजा 405, कोरिया 383, सूरजपुर 255, बलरामपुर 204, जशपुर 228 बस्तर 108, कोंडागांव 15, सुकमा 53, दंतेवाड़ा 39, कांकेर1 46, नारायणपुर 40, बीजापुर 48, अन्य जिले से 2


