April 19, 2026

CG NEWS : फार्म हाऊस में जुआ खेलते 11 जुआरी गिरफ्तार, लाखों नगदी के साथ 5 लग्जरी वाहन और 12 नग मोबाइल बरामद

formm

महासमुंद। पुलिस ने फार्म हाऊस में चल रहे जुआ का पर्दाफास करते हुए 11 जुआरियों को पकड़ा है। दरअसल, महासमुंद जिले के तेंदुकोना थाना पुलिस ने फार्म हाऊस में जुआ खेलने की सुचना पर पुलिस ने दबिश देकर 11 जुआरियों को पकड़ उनके पास से 41 लाख रुपए समेत 5 लग्जरी वाहन और 12 नग मोबाइल बरामद किया है।


पढ़िए पुए खबर-
मिली जानकारी के अनुसार तेंदुकोना थाना पुलिस ने एक फार्म हाउस में छापामार कर जुआ खेलते 11 जुआरियों से 41 लाख 24 हजार 705 रुपए जब्त किए हैं। इसके साथ ही 5 लग्जरी वाहन, 12 नग मोबाइल भी पुलिस ने जब्त कर कार्रवाई की है। पकड़े गए जुआरी महासमुंद, ओडिशा, रायपुर, दुर्ग के रहने वाले हैं। सभी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।


You may have missed