Arijit Singh : सिंगर अरिजीत सिंह की मां का हुआ कोरोना से निधन
कोलकाता। सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) की मां का निधन हो गया है, वो बीते कुछ दिनों से कोलकाता के हॉस्पिटल में एडमिट थीं, वो कुछ दिनों से ECMO पर थीं और उनकी हालत क्रिटिकल थी, गुरुवार सुबह 11 बजे उनकी मौत हो गई।


कुछ दिन पहले अरिजीत की मां के हॉस्पिटल में एडमिट होने की खबर को एक्ट्रेस स्वास्तिका ने कंफर्म किया था, उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली थी, स्वास्तिका ने लिखा था- अरिजीत सिंह की मां के लिए A- ब्लड की जरुरत है, वो Amri Dhakuria में एडमिट हैं, फिल्म मेकर श्रीजित मुखर्जी ने भी लोगों से रिक्वेट की थी, उन्होंने बंगाली में ट्वीट कर अरिजीत सिंह की मां के लिए मदद मांगी थी।

