BIG NEWS : सूरजपुर में कलेक्टर के बाद अब SDM ने भी युवक को जड़ा तमाचा, वीडियो वायरल
Surajpur SDM Prakash Singh Rajput also slapped the young man :
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर (Surajpur) में युवक को बीच सड़क थप्पड़ मारने वाले कलेक्टर रणबीर शर्मा (Collector Ranbir Sharma) के बाद एसडीएम प्रकाश सिंह राजपूत (SDM Prakash Singh Rajput) भी उन्हीं के नक़्शे कदम पर चल रहे हैं। एसडीएम (SDM) ने भी एक युवक को पहले थप्पड़ मारा। हालाँकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने क्लकस्टर पर कार्रवाई करते हुए उन्हें मंत्रालय अटैच कर दिया है, लेकिन एसडीएम पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।


कलेक्टर साहब के थप्पड़ कांड के बाद अब SDM साहब को भी देख लीजिए..ये सूरजपुर के SDM प्रकाश राजपूत हैं.. #lockdown में बाहर घूमते युवक को थप्पड़ मार समझाइस दे रहे हैं…गजब थप्पड़मार प्रशासन है भाई… सब नपेगे क्या? @sakshijoshii @Abhinav_Pan @MathurVipnesh pic.twitter.com/vQsT25lpVQ
— 8pm (@8pm300) May 23, 2021
एसडीएम के पास वैसे तो दंडाधिकारी की कार्रवाई का अधिकार होता है, लेकिन क्षेत्र में अपना दबदबा बनाकर रखने के लिए कुछ अधिकारी इस तरह की हरकत को अंजाम देते हैं। कलेक्टर की तरह एसडीएम पर भी कार्रवाई की मांग क्षेत्र की जनता कर रही है। वायरल वीडियो के अनुसार पहले एसडीएम राजपूत ने युवक को थपड़ मारा, फिर उठक-बैठक करने कहा।

