April 19, 2026

राखी सावंत का योग करते वीडियो हुआ वायरल, शहनाज गिल की तरह ट्रांसफॉर्म होना चाहती हैं राखी सावंत!

IMG_20210610_200046

मुंबई (Mumbai)। एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) किसी न किसी बात को लेकर सुर्खियों में छाई रही हैं। वह हमेशा ऐसा कुछ करती रहती हैं कि लोगों का ध्यान उनकी ओर चला जाता है।


‘बिग बॉस 14’ (Bigg Boss 14) में धमाल मचाने वालीं एक्ट्रेस का हाल ही में एक अलग अंदाज देखने को मिला। राखी इन दिनों योग कर खुद को फिट रखने की कोशिश कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस का योग करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है।

वीडियो में राखी सावंत (Rakhi Sawant Yoga Video) दो लोगों की मदद से हैंड स्टैंड करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘माए योगा।’ इस वीडियो के बाद लगातार फैंस कमेंट कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511)

एक फैन ने राखी की तुलना शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) से करते हुए कहा, ‘शहनाज गिल के बाद अब आपका होगा ट्रांसफॉर्मेशन।’

आपको बता दे कि शहनाज गिल ने भी अपना वेट लॉस कर फैंस को चौंका दिया था। राखी की मेहनत को देखकर ऐसा लगता है कि अब वो दिन दूर नहीं जब एक्ट्रेस अपने फिट फिगर को फ्लॉन्ट करती नजर आएंगी।


You may have missed