April 18, 2026

यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेल ने की बड़ी संख्या में ट्रेन चलाने की घोषणा, यहां देखे पूरी लिस्ट

IMG_20210617_220320

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के दूसरी लहर का असर कम होते ही भारतीय रेल (Indian Railways) ने कई यात्री ट्रेन (Passengers Train) चलाने का फैसला किया है। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु स्‍पेशल ट्रेनों का संचालन फिर शुरू किया जाएगा। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए इन गाड़‍ियों पर अस्‍थायी रोक लगा दी गई थी।


इसके अलावा कुछ विशेष गाड़‍ियों की रेक संरचना में भी बदलाव किया गया है। इन गाड़ियों में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा। साथ ही रेलमंत्री पीयूष गोयल ने भी ट्वीट कर कहा कि भारतीय रेल द्वारा अनेक रेल सेवाओं का संचालन शुरु किया जा रहा है।

अधिकारियों का कहना है कि हालात सुधरने के कारण यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। जिसे ध्यान में रखकर निरस्त ट्रेनों को चलाने का फैसला किया गया है। सभी ट्रेनें पहले की तरह विशेष ट्रेन के तौर पर चलेंगी। शताब्दी ट्रेनें चलने से पंजाब, राजस्थान और उत्तराखंड जाने वाले यात्रियों की परेशानी दूर होगी। श्री शक्ति एक्सप्रेस बंद होने से श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन को जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही थी।

02462 श्रीमाता वैष्‍णो देवी कटड़ा-नई दिल्‍ली श्री शक्‍ति एक्‍सप्रेस स्‍पेशल दिनांक 01.07.2021 से

02461 नई दिल्‍ली-श्रीमाता वैष्‍णो देवी कटड़ा श्री शक्‍ति एक्‍सप्रेस स्‍पेशल दिनांक 02.07.2021 से

02011 नई दिल्‍ली-कालका शताब्‍दी एक्‍सप्रेस स्‍पेशल दिनांक 21.06.2021 से

02012 कालका-नई दिल्‍ली शताब्‍दी एक्‍सप्रेस स्‍पेशल दिनांक 21.06.2021 से

02017 नई दिल्‍ली-देहरादून शताब्‍दी एक्‍सप्रेस स्‍पेशल दिनांक 21.06.2021 से

02018 देहरादून-नई दिल्‍ली शताब्‍दी एक्‍सप्रेस स्‍पेशल दिनांक 21.06.2021 से

04527 कालका-शिमला शिवालिक डिलक्‍स स्‍पेशल दिनांक 21.06.2021 से

04528 शिमला-कालका शिवालिक डिलक्‍स स्‍पेशल दिनांक 21.06.2021 से

04517 कालका-शिमला एक्‍सप्रेस स्‍पेशल दिनांक 21.06.2021 से

04518 शिमला-कालका एक्‍सप्रेस स्‍पेशल दिनांक 21.06.2021 से

04505 कालका-शिमला रेलमोटर स्‍पेशल दिनांक 21.06.2021 से

04506 शिमला-कालका रेलमोटर स्‍पेशल दिनांक 21.06.2021 से

02013 नई दिल्‍ली-अमृतसर शताब्‍दी एक्‍सप्रेस स्‍पेशल दिनांक 01.07.2021 से

02014 अमृतसर-नई दिल्‍ली शताब्‍दी एक्‍सप्रेस स्‍पेशल दिनांक 02.07.2021 से

04051 नई दिल्‍ली-दौरई अजमेर शताब्‍दी एक्‍सप्रेस स्‍पेशल दिनांक 21.06.2021 से

04052 दौरई अजमेर-नई दिल्‍ली शताब्‍दी एक्‍सप्रेस स्‍पेशल दिनांक 21.06.2021 से

02005 नई दिल्‍ली-कालका शताब्‍दी एक्‍सप्रेस स्‍पेशल दिनांक 21.06.2021 से

02006 कालका-नई दिल्‍ली शताब्‍दी एक्‍सप्रेस स्‍पेशल दिनांक 21.06.2021 से

04048 दिल्‍ली-कोटद्वार सिद्धवली स्‍पेशल दिनांक 21.06.2021 से

04047 कोटद्वार सिद्धवली-दिल्‍ली शताब्‍दी एक्‍सप्रेस स्‍पेशल दिनांक 21.06.2021 से

04640 फिरोजपुर छावनी-साहिबजादा अजीतसिंह नगर एक्‍सप्रेस स्‍पेशल दिनांक 21.06.2021 से

04639 साहिबजादा अजीतसिंह नगर-फिरोजपुर छावनी एक्‍सप्रेस स्‍पेशल दिनांक 21.06.2021 से

02046 चंडीगढ़-नई दिल्‍ली शताब्‍दी एक्‍सप्रेस स्‍पेशल दिनांक 21.06.2021 से

02045 नई दिल्‍ली–चंड़ीगढ़ शताब्‍दी एक्‍सप्रेस स्‍पेशल दिनांक 21.06.2021 से


You may have missed