September 29, 2023

छत्तीसगढ़ BIG NEWS: अब मास्क नहीं पहनने पर 500 का जुर्माना सहित इन 24 बिंदुओं पर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय


रायपुर। छत्तीसगढ़ में रोजाना कोरोना के डराने वाले मामले सामने आ रहे है। कल ही छत्तीसगढ़ में 2106 कोरोना मरीज की पुष्टि की गई है। जिसके बाद हड़कंप मच गया है। इसी कड़ी में मंत्रालय में राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक की गई। बैठक में अधिकारियों को राज्य स्तरीय निर्देश दिए गए हैं।


पढ़े- Realme 8 Pro हुई लॉन्च: जाने इसके फीचर्स और कीमत

होली मिलन का कार्यक्रम सार्वजनिक उत्सव के रूप में न करते हुए घरों में किया जाए। सार्वजनिक कार्यक्रमों को किए जाने की अनुमति न दी जाए। सभी प्रकार के सार्वजनिक कार्यक्रम, धार्मिक, सांस्कृतिक, राजनैतिक, खेलकूद कार्यक्रम नहीं करने के निर्देश जारी किए जाए।

पढ़े- छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन को लेकर स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा बयान: जानिए आखिर छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन लगेगा या नहीं

सभी जिलों में धारा-144 लगाने की कार्यवाही की जा सकती है. व्यक्तिगत/एकल रूप से धार्मिक संस्थाओं में प्रवेश किया जा सकता है, लेकिन किसी भी प्रकार का सामूहिक कार्यकम नहीं किया जाए. मेलों और समारोह का आयोजन नहीं किया जाए. मंत्रीगण, अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारियों से अनुरोध किया जाए कि वे मास्क अनिवार्य रूप से लगाएंगे, तो आमजन भी मास्क लगाने के प्रति जागरूक होंगे|

पढ़े- ध्यान दे: 31 मार्च से पहले नही कराया पैन कार्ड को आधार से लिंक, तो पैन कार्ड हो जाएगा इनवैलिड

इसके अलावा विवाह एवं सार्वजनिक कार्यक्रम में अत्यधिक भीड़-भाड़ एकत्रित न की जाए। अधिकतम 50 लोगों की सीमा निर्धारित की जाए। सार्वजनिक कार्यक्रम की अनुमति नहीं दिया जाए। साथ में किसी भी संस्था, खुली जगह, बाजार में किसी भी कारण से भीड़-भाड़ की स्थिति निर्मित न हो इसके लिए विधि अनुकूल प्रतिबंधित किया जाए या रोक लगाई जाए।

पढ़े- VIRAL: Sunny Leone की बेबी डॉल लुक ने बढ़ाया सोशल मीडिया का तापमान

होटल, रेस्टोरेंट, आदि में बैठ कर भोजन ग्रहण करने के बजाय होटल से खाना घर ले जाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। पर्यटक स्थल के भ्रमण पर प्रतिबंध लगाया जाए। मास्क न लगाने पर जुर्माना 200 की जगह पर 500 रुपए बढ़ाया जाएगा। इसका सख्ती से पालन कराया जाना चाहिए। देखे आदेश-


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *