July 21, 2026

BIG NEWS: यूनिवर्सिटी में पोर्न वीडियो देखने के मामले में 2 महिला सहित 6 कर्मचारी बर्खास्त

aapatti

ग्वालियर। मध्यप्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहां के ग्वालियर के एक यूनिवर्सिटी के 6 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। दरसल मामला ये है की ग्वालियर की यूनिवर्सिटी के अलग-अलग डिपार्टमेंट के करीब 7 से 8 कर्मचारियों ने एक महीने में 1256 मिनट पोर्न वेबसाइट का उपयोग किया और आठ यूजर आईडी के जरिए पोर्न देखा गया।


पढ़े- जिला प्रशासन का बड़ा फैसला: शहर में कल से 60 घंटे तक लॉकडाउन, इन्हे दी गई छूट

इन कर्मचारियों में दो महिला कर्मचारी भी शामिल हैं| पोर्न वेबसाइट देखने वालों में रेगुलर और आउटसोर्स कर्मचारी शामिल थे| यूनिवर्सिटी प्रबंधन को जानकारी मिलने के बाद कुलपति ने कमेटी बनाई, जिसमें जांच के बाद यह मामला सही पाया गया।

पढ़िए पूरी खबर-
खबरों के अनुसार- इन कर्मचारियों द्वारा यूनिवर्सिटी का नेटवर्क यूज करके पोर्न साइट्स वीडियो का उपयोग किया गया। इसके बाद 4 सर्विस प्रोवाइडर कर्मचारी और एक गेस्ट फैकल्टी की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। वहीं एक स्थाई कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

पढ़े- लोग अब मुझे ‘सीरियल किसर’ के नाम से नहीं पहचानेंगे: इमरान हाशमी

जिन कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया है उनमें 2 महिला कर्मचारी भी शामिल हैं। जिन आठ यूजर आईडी से पोर्न वीडियो देखे गए हैं, उनमें से दो आईडी ऐसे कर्मचारियों की है जिनकी उम्र लगभग 58 के असपास है और वे रिटायर होने वाले हैं।


You may have missed