June 4, 2023

शादी का झांसा देकर युवक ने किया नर्स से दुष्कर्म, युवक के खिलाफ मामला दर्ज

भोपाल। अयोध्या नगर थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसके परिचित युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। शादी करने का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण कर रहा था। आयोध्यानगर थाना पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में रहने वाली 34 वर्षीय महिला एक अस्पताल में नर्स का काम करती है। वह मूलत: केरल की रहने वाली है। दो साल पहले मोहल्ले में रहने वाले हरिकृष्णा नाम के युवक से उसका परिचय हुआ था। ट्रेवल्स का काम करने वाल हरिकृष्णा भी केरल का रहने वाला है। इस वजह से दोनों के बीच नजदीकियां थीं। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।


You may have missed