OMG: एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली को उठाकर किया फैंस को हैरान, इंटरनेट पर वीडियो हुआ तेजी से वायरल
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपने पति विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। उनके फैंस भी दोनों की जोड़ी को काफी पसंद करते हैं। हर कोई विराट और अनुष्का की बॉन्डिंग की जमकर तारीफ करता है। अब ऐसे में दोनों का एक और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वैसे ये वीडियो बाकी वीडियो से काफी अलग है क्योंकि इसमें विराट, अनुष्का को नहीं बल्कि अनुष्का, विराट को उठाती हुई नज़र आ रही हैं।
View this post on Instagram
अनुष्का ने विराट को एक नहीं बल्कि 2 बार उठाया और अपनी ताकत से हर किसी को हैरान कर दिया। विराट और अनुष्का का ये वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। फैंस इसपर लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने अनुष्का को शक्तिमान तो दूसरे ने शक्तिमान अल्ट्रा प्रो मैक्स तक कह दिया।
#AnushkaSharma #ViratKohli