January 16, 2025

BIG NEWS : बड़े भाई ने की छोटे भाई की धारदार हथियार से मारकर हत्या, जानिए क्या है पूरा मामला


महासमुंद। सराईपाली सिघोड़ा थाना अंतर्गत ग्राम मुरमुरी में बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है दोनों के बीच कुछ घरेलू विवाद था। हत्या के बाद फरार आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में हैं।


इसे भी पढ़े- BIG NEWS CG : सिरफेरे बेटे ने की पिता और दादी की निर्मम हत्या

मिली जानकारी के अनुसार आज 14 अप्रैल को सुबह 8 बजे ग्राम मुरमुरी निवासी सुभाष पिता चित्रसेन बरिहा (22) की उसके बड़े भाई बिरेश बरिहा (24) ने घरेलू विवाद में बसूला (बढ़ाई औजार) से पीठ पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल सुभाष को 112 की सहायता से सरायपाली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उसकी मृत्यु हो गई। बहरहाल सिंघोड़ा पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपी को अपनी गिरफ्त में ले लिया है।

इसे भी पढ़े- देवर-भाभी का अवैध संबंध: अवैध संबंध के बीच रोड़ा बन रहे बड़े भाई को छोटे भाई ने ही लगा दिया ठिकाने

पुलिस सूचना पर चित्रसेन बरिहा के घर पहुंचा जहां पर चित्रसेन का बडा लडका बिरेश बरिहा अपने ही छोटे भाई सुभाष बरिहा को बसुला से वार कर चोट पहुंचाया था। जिसे उसके परिजनों द्वारा 112 वाहन में ईलाज हेतु सरायपाली शासकीय अस्पताल ले गये जहां पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने धारा 302 भा.द.वि. तैयार कर शव का पंचनामा कार्यवाही किया|


You may have missed