May 29, 2023

LOCKDOWN BREAKING : रायपुर में बढ़ सकता है लॉकडाउन!

रायपुर। कोरोना रिटर्न के बाद छत्तीसगढ़ के कई जिलों में लॉक डाउन लगा दिया गया है।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी 9 अप्रैल से 19 अप्रैल तक लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया है। राजधानी में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सबसे अधिक संक्रमित केस रायपुर से ही सामने आ रहे हैं। मौतों का सबसे अधिक आंकड़ा भी यही से हैं। इसे देखते हुए रायपुर में लॉकडाउन और आगे बढ़ाया जा सकता है। ऐसे संकेत हमारे सूत्रों से मिल रहे हैं।

इसे भी पढ़ें– LOCKDOWN 2021 : पुरे देश में 30 अप्रैल तक सम्पूर्ण लॉकडाउन, जानिए क्या है सच

सूत्र बताते हैं कि राजधानी में बढ़ते कोरोना संक्रमण की वजह से लॉकडाउन को आगे बढ़ाया जा सकता है। रायपुर में लॉकडाउन एक सप्ताह बढ़ सकता है। यानी 26 अप्रैल तक राजधानी फिर लॉक हो सकता है।

सूत्र ये भी बताते हैं कि लॉकडाउन के दौरान थोड़ी रियायत दी जा सकती है। इस दौरान बैंक को खोलने की अनुमति मिल सकती है। हालांकि ये आम नागरिकों के लिए नहीं होगा, केवल 10 से 15 प्रतिशत बैंकिंग स्टाफ को ही जाने की अनुमति दी जा सकती है।

You may have missed