April 20, 2026

BIG NEWS : रायपुर लॉकडाउन में ढील मिलते ही लालपुर मंडी में उमड़ी भीड़, पुलिस-निगम की टीम ने बाजार किया सील

thok

रायपुर। राजधानी रायपुर में टोटल लॉकडाउन को आज पूरे 10 दिन हो गए है। जिला प्रशासन ने इसे एक सप्ताह के लिए और बढ़ाया है, साथ ही कुछ ढिलाई भी बरती है। जिला प्रशासन ने लाॅकडाउन में थोड़ी राहत देते हुए फल-सब्जी सहित अन्य दुकानों को खोलने की अनुमति दी है। लेकिन इस छूट में भी लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।


इसे भी पढ़े- Total Lockdown CG 2021 : छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में हुआ टोटल लॉकडाउन, जाने किन जिलों में कब तक

राजधानी में आज सुबह से ही भीड़ उमड़ रही है। लोग बाग़ फल-सब्जी खरीदने बड़ी संख्या में आ रहे है। वहीं लालपुर के थोक फल बाजार में भी सुबह 6 बजे लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद बाजार को सील कर दिया। दरअसल थोक बाजार में स्ट्रीट वेंडर्स फल लेने पहुंच रहे थे। लेकिन खरीददारी के दौरान सोशल डिस्टन्सिंग का पालन सही ढंग से नहीं हो रहा था। इसके चलते कार्रवाई की गई।


You may have missed