LOCKDOWN 2021 : राजधानी में अब 10 मई तक जारी रहेगा लॉकडाउन, सीएम ने की घोषणा
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने लॉकडाउन Delhi Lockdown एक हफ्ते और बढ़ाने की घोषणा की है। फिलहाल 3 मई सुबह 5 बजे तक दिल्ली में लॉकडाउन लागू था, जो अब 10 मई सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। सीएम ने ये जानकारी ट्विटर पर शेयर की है। इस दौरान भी पहले जैसी पाबंदियां ही लागू रहेंगी।


इसे भी पढ़ें– Fact Check : भारत में 3 मई से 20 मई तक सम्पूर्ण लॉक डाउन! जानिए क्या है सच
मालूम हो कि देश के कई अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की तरह दिल्ली में भी कोरोना वायरस की वजह से हालात काफी गंभीर बने हुए हैं। पिछले कई दिनों से 300 से ज्यादा लोगों की जान जा रही है। शनिवार को लॉकडाउन एक सप्ताह के लिए और बढ़ा दिया गया है। यह जानकारी खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके दी है।

