BIG NEWS : भखारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को अब कोविड केयर सेंटर के रूप में किया जाएगा इस्तेमाल
धमतरी। धमतरी जिले के भखारा (Bhakhara) स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का इस्तेमाल कोविड केयर सेंटर के रूप में किया जाएगा। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुरूद (Kurud) सुनील शर्मा ने बताया कि स्थानीय दान-दाताओं के सहयोग से इसे कोविड केयर सेंटर के रूप में विकसित किया गया है।


इसे भी पढ़ें– Fact Check : नाक में नींबू का रस डालने से खत्म हो जाता है कोरोना वायरस!
यहां 45 सेन्ट्रलाईज आक्सीजनयुक्त बिस्तरों की व्यवस्था की गई है, जो कि जल्द ही शुरू हो जाएगी। यहां स्वास्थ्य विभाग द्वारा 40 नग जंबो आक्सीजन सिलेण्डर, जिसकी क्षमता 47.20 लीटर की होती है, आपूर्ति की गई है।
इसे भी पढ़ें– Fact Check : भारत में 3 मई से 20 मई तक सम्पूर्ण लॉक डाउन! जानिए क्या है सच
गौरतलब है कि भखारा (Bhakhara) में कोविड केयर सेंटर खुलने से कोर्रा, जी-जामगांव (G-Jamgaon), कचना (Kachna) एवं आस-पास के लोग लाभान्वित हो सकेंगे। साथ ही ऐसे कोविड पॉजिटिव मरीज जिनका ऑक्सीजन 92 % से कम हो, उन्हें भर्ती कर तत्काल उपचार किया जा सकेगा।
इसे भी पढ़ें– बड़ी लापरवाही: अंतिम संस्कार से ठीक पहले जीवित निकला मृतक, गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में की जमकर तोड़फोड़
इससे मरीजों के अचानक गंभीर स्थिति में चले जाने, धीमी गति से स्वास्थ्य में सुधार एवं असामयिक मृत्यु से बचाया जा सकेगा। गौरतलब है कि यहां भर्ती मरीजों के खाने की व्यवस्था स्थानीय दान-दाताओं के द्वारा की जाएगी ।

