धमतरी : कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य ने आज जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर ग्रामीणों को किया कोरोना जन-जागरुकता के लिए प्रेरित
धमतरी। देश प्रदेश सहित छत्तीसगढ़ में भी कोरोना का ग्राफ बहुत तेजी से बढ़ रहा हैं। वही कोरोना के ग्राफ को देखते हुए छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में लॉकडाउन लगा और बढ़ा भी दिया गया है। फिर भी कोरोना के आंकड़ों में कमी नहीं आई है। वही छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में भी कोरोना का ग्राफ बढ़ने लगा है। कल स्वास्थ विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार धमतरी जिले में 500 से अधिक नए मरीजों की पहचान की गई थी।


इसे भी पढ़ें– BIG NEWS : भखारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को अब कोविड केयर सेंटर के रूप में किया जाएगा इस्तेमाल
वही कोरोना को लेकर कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य आज जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर ग्रामीणों को कोरोना जन-जागरुकता के लिए प्रेरित कर रहे। कोविड नियमों का पालन, टीका की महत्ता, सामाजिक दूरी, मास्क, साफ सफाई की महत्ता के अतिरिक्त जागरूक रहकर समय पर कोविड जांच कराने, होम आइसोलेशन के नियम इत्यादि की जानकारी दे रहे। इसी कड़ी में कलेक्टर धमतरी के ग्राम छाती और देवपुर स्थित ग्राम पंचायत भवन में ग्रामीणों से रू-ब-रू हुए। इस मौके पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मयंक चतुर्वेदी और अनुविभागीय अधिकारी राजस्व चंद्रकांत कौशिक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

