June 3, 2026

Viral : डंडे की मदद से दुल्हन और दूल्हे ने एक दूसरे को पहनाई वरमाला, कोरोना गाइडलान का पालन कर किया एक खास उदाहरण पेश

IMG_20210502_162008

बिहार। बिहार के बेगूसराय (Begusarai) में कोरोना काल (Corona era) में हुई शादी (marriage) में दूल्हा और दुल्हन ने कोरोना गाइडलाइन का पालन करके एक खास उदाहरण पेश कर दिया है। यह अनोखी शादी बेगूसराय के साथ-साथ पूरे बिहार में सुर्खियां बिटोर रही हैं।


इसे भी पढ़ें– BA Pass 3 : बीए पास 3 का ट्रेलर रिलीज होते ही फैंस ने लगाई यूट्यूब पर आग, देखे धमाकेदार ट्रेलर

हुआ ये कि यहां दूल्हा और दुल्हन ने एक दूसरे के बीच इतनी सामाजिक दूरी बनाई कि एक दूसरे को वरमाला (Varmala) भी डंडे की मदद से पहनाई है। शादी में उपस्थित रहे लोग दूल्हा-दुल्हन की प्रशंसा कर रहे हैं। साथ ही इस नजारे को कोई भी भूलने का प्रयास नहीं कर रहा है।

इसे भी पढ़ें– Fact Check : भारत में 3 मई से 20 मई तक सम्पूर्ण लॉक डाउन! जानिए क्या है सच

बताया जा रहा है कि बेगूसराय ( Begusarai) में शुक्रवार की रात को एक शादी संपन्न हुई। कोरोनाकाल की यह ऐसी अनोखी शादी है जिसमें कोरोना प्रोटोकॉल (Corona protocol) का हर तरह से पालन किया गया। पूरा वाक्या तेघड़ा अनुमंडल क्षेत्र के तेघरा बाजार एक शादी समारोह में निभाया गया।

इसे भी पढ़ें– Fact Check : नाक में नींबू का रस डालने से खत्म हो जाता है कोरोना वायरस!

बताया जा रहा है गिरधारीलाल सुल्तानिया के बेटे कृतेश कुमार की शादी बेगूसराय के ज्योति कुमारी के साथ 30 अप्रैल की रात को सम्पन्न हुई।

सरकारी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए 50 लोगों की मौजूदगी में इस शादी समारोह की शुरुआत की गई। इस मौके पर दूल्हा व दुल्हन दोनों अपने-अपने फेस को मास्क से ढके हुए थे।

इसे भी पढ़ें– BIG NEWS : अपहरणकर्ताओं ने लाखों रुपए की फिरौती लेकर की LJP और आदिवासी नेता की गोली मारकर हत्या

साथ ही उन्होंने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए डंडे के सहारे एक दूजे को माला पहनाकर वरमाला की रस्म अदायगी की। डंडे की मदद से वरमाला की रस्म अदायगी के बाद से यह विवाह चर्चाओं का विषय बन गया है। कोरोना काल में सामाजिक दूरी, मास्क लगाने का गाइडलाइन जारी है। ऐसे में इस तरह से शादी करके इन दूल्हा-दुल्हन ने लोगों को जागरूक भी किया।


You may have missed