IPL 2021 Match Suspended : कोरोना संकट को देखते हुए इस सीजन के सभी मैच सस्पेंड
नई दिल्ली। कोरोना संकट की गंभीरता को देखते हुए आईपीएल प्रशासन ने इस सीजन के सभी मैच सस्पेंड ( All matches of IPL 2021 suspended ) कर दिए हैं। दरअसल चार अलग-अलग आईपीएल टीमों से अभी तक कई खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं।


दिल्ली कैपिटल्स ( Delhi capitals ) के अमित मिश्रा आज ही कोरोना संक्रमित हुए हैं। इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के ऋद्धिमान साहा पॉजिटिव हुए थे. कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी पहले ही संक्रमति हो चुके हैं। अब बीसीसीआई ( BCCI ) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताया है कि IPL को इस सत्र के लिए स्थगित किया जा रहा है।
कोरोना के संक्रमण काल में बीसीसीआई ने मजबूत ‘बायो-बबल’ का हवाला दिया था, जिसके बाद 29 मैच ही सफलतापूर्वक कराए जा सके। चेन्नई और मुंबई के चरणों के सभी चेन्नई और मुंबई के चरणों के सभी मैच पूरे हुए। लेकिन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम ( Narendra Modi Stadium of Ahmedabad ) में सीजन के 30वां मैच नहीं खेला जा सका था।

