Chai Lovers : चाय पीने से खत्म हो जाता है कोरोना वायरस! जानिए क्या है सच
सोशल मीडिया पर एक अखबार की क्लिप शेयर की जा रही है। इसके हेडलाइन में लिखा है, ‘खूब चाय पीओ व पिलाओ चाय पीने वालों के लिए खुशखबरी। आगे इस खबर में दावा किया गया है कि चाय पीने से कोरोना वायरस के संक्रमण को रोका जा सकता है और इससे संक्रमित व्यक्ति जल्दी स्वस्थ भी हो सकता है।’


कुछ लोग सोशल मीडिया पर ये भी दावा कर रहे हैं कि चीन के अस्पतालों ने कोविड-19 से जूझ रहे अपने मरीज़ों को दिन में तीन बार चाय देना शुरू कर दिया। इसका उन्हें फायदा भी हुआ। मैसेज में अमेरिका के CNN न्यूज़ चैनल का हवाला देते हुए कहा गया है कि चीन के कोरोना वायरस विशेषज्ञ अपनी मौत से पहले ये बता कर गए कि Methylxanthine, Theobromine और Theophylline केमिकल कोरोना वायरस को मार सकते हैं। ये तीनों केमिकल चाय में पाए जाते हैं।
सरकार ने अपने ट्विटर हैडल पर इस खबर को फेक बताया है। PIBFactCheck के मुताबिक ये दावा फर्जी है। इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि चाय के सेवन से कोरोना के संक्रमण का खतरा कम किया जा सकता है। लिहाजा इन खबरों को झूठा बताया गया है, यानी आगे से आपको सोशल मीडिया पर ऐसी खबर दिखे तो फिर आप उसे फॉरवार्ड न करें।
एक ख़बर में दावा किया जा रहा है कि चाय पीने से #कोरोनावायरस के संक्रमण को रोका जा सकता है और इससे संक्रमित व्यक्ति जल्दी स्वस्थ भी हो सकता है।
एक ख़बर में दावा किया जा रहा है कि चाय पीने से #कोरोनावायरस के संक्रमण को रोका जा सकता है और इससे संक्रमित व्यक्ति जल्दी स्वस्थ भी हो सकता है।#PIBFactCheck: यह दावा #फर्जी है। इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि चाय के सेवन से #COVID19 के संक्रमण का खतरा कम किया जा सकता है। pic.twitter.com/Xsg38RD9YD
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) May 9, 2021
#PIBFactCheck: यह दावा #फर्जी है। इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि चाय के सेवन से #COVID19 के संक्रमण का खतरा कम किया जा सकता है। इन खबरों को झूठा बताया गया है, यानी आगे से आपको सोशल मीडिया पर ऐसी खबर दिखे तो फिर आप उसे फॉरवार्ड न करें।

