June 3, 2026

Big News CG : कोरोना संक्रमित महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

fansi

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र के ग्राम चोरमा में कोरोना संक्रमित महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ऐसा माना जा रहा है कि कोरोना संक्रमण के दहशत ने महिला ने अपनी जान दी है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।


पढ़िए पूरी खबर–
तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चोरमा निवासी मणीशंकर कश्यप रोजी-मजदूरी करते हैं और उनकी पत्नी रानी कश्यप गृहणी थीं। करीब छह दिन पूर्व रानी की तबीयत बिगड़ गई थी। इसके चलते वह तखतपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज कराने आई थी।

इसे भी पढ़ें– इंटरनेशनल कॉल गर्ल रैकेट : व्यापारी ने 7 लाख देकर थाइलैंड से बुलाई कॉल गर्ल.. लेकिन कॉल गर्ल की हो गई कोरोना से मौत.. फिर हुआ ये

इस दौरान उनकी कोरोना की जांच की गई, जिसमें रिपोर्ट पाजिटिव आई। इस पर स्वास्थ्य कर्मियों ने उन्हें कोरोना कीट (दवाइयां) देकर घर में रहने की सलाह दी। इसके बाद पति-पत्नी दवाई लेकर गांव चले गए। तब से रानी कश्यप होम आइसोलेशन में रहकर दवाई ले रही थी।

इसे भी पढ़ें– WHO ICMR की तरफ से भारत को बड़ी चेतावनी.. भारत में 10 मई तक हो सकती है 50 हजार लोगों की मौत..जानिए आखिर क्या है सच

इस दौरान पति, बेटा व बेटी उससे दूर रहने लगे थे। जब रानी का बेटा सुनील कश्यप अपनी मां को देखने गया, तब उसकी लाश फंदे पर लटक रही थी। उसने इस घटना की जानकारी अपने पिता को दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी गांव पहुंच गई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।


You may have missed