पत्नी हुई पड़ोसी संग फरार इधर पति ने जहर खाकर दी जान, पुलिस कर रही मामले की जांच
जींद। जींद के उचाना ब्लॉक के घोघड़ियां गांव से एक खबर सामने आई है, यहां पड़ोसी के साथ पत्नी के फरार हो जाने के चलते पति ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पास सुसाइड नोट भी बरामद की गई है जिसमे चार लोगों पर आरोप लगाकर पत्नी के अवैध संबंधों का जिक्र किया है।


पढ़िए पूरी खबर
मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला युवक ने अपनी पत्नी के अवैध संबंधों से तंग आकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। मृतक की पहचान घोघड़ियां गांव निवासी 27 वर्षीय दिलेर के रूप में हुई है। अत्महत्या से पहले मृतक ने सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए पत्नी के प्रेमी और दो सालों को जिम्मेदार ठहराया।
इसे भी पढ़ें– Gandi Bat : गंदी बात फेम अन्वेषी जैन की ये बोल्ड तस्वीरे फिर इंटरनेट पर मचा रही हैं धमाल
सुसाइड नोट में उसने गांव के ही रहने वाले मोना हॉल आबाद टोहाना तथा कैथल जिले के सीवन गांव निवासी रणबीर, जसबीर व टॉटी पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने चारों को नामजद कर जांच शुरू कर दी है।
इसे भी पढ़ें– BA Pass 3 : बीए पास 3 का ट्रेलर रिलीज होते ही फैंस ने लगाई यूट्यूब पर आग, देखे धमाकेदार ट्रेलर
उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि गांव का रहने वाला मोना हाल आबाद टोहाना ने पांच मई को बहला-फुसलाकर उसकी बहू को भगा ले गया। उसको और उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान मोना के साथ रणबीर, जसबीर व टाटी ने भी उनको धमकी दी। उसकी बहू को भगाने में तीनों का हाथ है।
इसे भी पढ़ें– कोरोना से बचाव के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खा, परिणाम देख हो जाएंगे हैरान
व्यक्ति ने बताया कि उसकी बहू के भागने से बेटे ने आहत होकर आत्महत्या कर ली। उचाना थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि आत्महत्या करने वाले युवक की पत्नी को भगाकर ले जाने व युवक को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में चार लोगों को नामजद करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
इसे भी पढ़ें– Happy Mother’s Day 2021 : ये प्यार भरे मैसेज और स्टेटस मां के दिन को बना देंगे और भी ज्यादा खास
इसमें बताया गया है कि उसकी पत्नी के गांव के ही मोना के साथ अवैध संबंध है। बार-बार मना करने पर भी मोना नहीं रहा है। इसको लेकर उसने अपने साले गांव सीवन निवासी जस्सू तथा रणबीर को भी बताया। दोनों ने उसके साथ मारपीट की।
मामला थाने तक भी पहुंचा लेकिन पंचायती तौर पर समझौता हो गया। इसके बाद भी मोना अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। उसके साले जस्सू व रणबीर ने उसे धमकी दी। उचाना थाना पुलिस ने रघबीर की शिकायत पर सुसाइड नोट को आधार मान गांव के ही मोना, गांव सीवन निवासी जस्सू तथा रणबीर के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।

