CG NEWS : छत्तीसगढ़ में बढ़ रहा ब्लैक फंगस का खतरा, आज हुई इतने मरीजों की पुष्टि
बिलासपुर। कोरोना का कहर एक ओर जहां खत्म नहीं हुआ है तो वही अब दूसरी ओर छत्तीसगढ़ में ब्लैक फंगस का खतरा मंडरा रहा है।


इसे भी पढ़ें– साथ में सो रहे पति-पत्नी और इधर रेप कर चलता बना दूसरा शख्स, युवक को पति समझ बैठी पत्नी
बिलासपुर के सिम्स में 2 महिलाओं सहित 3 मरीजों को भर्ती किया गया है। इसमें दो मरीजों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। तीनों ही कोरोना संक्रमित होने के बाद ठीक हो गए थे। इसके बाद उन्हें दिक्कत शुरू हुई। अब लोग कोरोना के बाद ब्लैक फंगस की चपेट में आने लगे है।
इसे भी पढ़ें– BREAKING NEWS : ऑलराउंडर जडेजा का कोरोना से निधन..अस्पताल में कराया गया था भर्ती
इसी बीच खबर आ रही है की आज छत्तीसगढ़ में तीन नए ब्लैक फंगस से संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। तीनों नए मरीजों को सिम्स लाया गया है। इसमें रतनपुर की 40 वर्षीय महिला, गौरेला पेंड्रा जिले की 35 वर्षीय महिला और जांजगीर अकलतरा के 50 वर्षीय पुरुष शामिल है।
इसे भी पढ़ें– Sex Racket : होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफास, दो युवक और दो युवती आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार
सिम्स प्रबंधन ने बताया कि, इनका उपचार शुरू कर दिया गया है। वहीं स्थिति को देखते हुए मरीजों के बढ़ने की भी आशंका सिम्स प्रबंधन ने जताई है। गौरतलब है कि जिले में इससे पहले ब्लैक फंगस के दो और मरीजों की पहचान हुई है, जिनका उपचार रायपुर के एम्स में चल रहा है। वही बिलासपुर, गौरेला पेंड्रा मरवाही और जांजगीर जिले से 3 नए मामलों के सामने आने के बाद अब प्रशासन की चिंता और बढ़ गई है।

