CG NEWS : डॉक्टर ने किया इंजेक्शन लगाकर युवती से बंद क्लिनिक में रेप
कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई हैं, यहां डॉक्टर ने क्लिनिक में बंद करके युवती से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया हैं। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ करवाई की जा रही हैं।


पढ़िए पूरी खबर–
कोरिया जिले के खड़गवां थाना पुलिस ने एक पैरामेडिकल डॉक्टर को युवती के साथ रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया है, आरोप है कि इलाज करने के नाम पर इंजेक्शन लगाकर युवती को अपने क्लिनिक में बंद कर युवती के साथ रेप किया है। आरोपी पैरामेडिकल डॉक्टर का नाम अबु काशिम खान है।
इसे भी पढ़ें– फ्री फायर गेम का मास्टर माइंड बनने पर दोस्तों ने की युवक की हत्या..हर बार जीत जाता था गेम इसलिए कर दी हत्या
बताया जाता है कि 17 मई की सुबह 8 बजे पीड़िता अपना इलाज कराने आरोपी के दुबछोला क्लीनिक में आयी थी, तभी आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को 342, 376, 506 एवं 3(2)(5) एससी-एसटी एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी विजय सिंह, एएसआई आरएस मरावी,प्रधान आरक्षक शैलेंद्र रजक, आरक्षक जसप्रीत सिंह, प्रवेश बंजारे, धनंजय निषाद, राजेश सिंह, लिंगराज मण्डल, अनिल यादव व राजेश कुमार का सराहनीय योगदान रहा है।

