Nikki Tamboli : समुंदर किनारे बिकिनी पहने देसी बॉयज के साथ निकी तंबोली का फोटो वायरल
निकी तंबोली (Nikki Tamboli) इन दिनों रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के सीजन 11 को लेकर जबरदस्त चर्चाएं बनी हुई हैं। शो जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते दिखाई दे जाते हैं। वहीं इस बीच शो की कंटेस्टेंट निकी तंबोली (Nikki Tamboli) के सोशल एकाउंट पर काफी दिलचस्प पोस्ट देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ बिकिनी फोटोज शेयर की हैं, जिनमें निकी समुंदर किनारे दो शर्टलेस ‘देसी ब्यॉज’ के साथ पोज देती दिखाई दे रही हैं।



निकी तंबोली (Nikki Tamboli) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर जो लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, वो जबरदस्त सुर्खियों में आ गया है। इस पोस्ट में निकी (Nikki Tamboli) वरुण सूद (Varun Sood) और विशाल आदित्य सिंह (Vishal Aditya Singh) के साथ दिखाई दे रही हैं। ये तीनों समुंदर के किनारे सिजलिंग अंदाज में पोज देते नजर आ रहे हैं। जहां निकी (Nikki Tamboli) ने ब्लैक रंग की स्टाइलिश बिकिनी पहनी हुई है तो वहीं वरुण और विशाल दोनों ही शर्टलेस दिखाई दे रहे हैं। दोनों ही कैमरे की तरफ पीठ करके खड़े दिखाई दे रहे हैं।
View this post on Instagram
इस दिलचस्प तस्वीर को शेयर करते हुए निकी (Nikki Tamboli) ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा- ‘केप टाउन में मेरे अपने देसी बॉयज वरुण सूद और विशाल आदित्य सिंह’। निकी द्वारा शेयर की गई ये फोटो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही है, जिस पर फैंस की प्रतिक्रियाओं के साथ-साथ कई सेलेब्रिटीज की भी तारीफें मिल रही हैं। इस तस्वीर में तीनों का स्टाइलिश अंदाज फैंस को भा रहा है।

