फ्री फायर गेम का मास्टर माइंड बनने पर दोस्तों ने की युवक की हत्या..हर बार जीत जाता था गेम इसलिए कर दी हत्या
रतलाम। युवाओं में गेम का असर किस तरह से पड़ा है यह देखने को मिला है, जब एक युवक की दोस्तों ने सिर्फ इस लिए ही हत्या कर दी क्योंकि वह एक गेम में अक्सर जीत जाया करता था। दरअसल यह मामला रतलाम जिले के आलोट के पास दयालपुरा गांव का है।


इसे भी पढ़ें– देवर करता था भाभी के साथ अश्लील बाते व हरकत, फिर एक दिन हुआ कुछ ऐसा की भाभी ने दर्ज कराई FIR
यहां एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है। एक किशोर की केवल इसलिए हत्या कर दी गई, क्योंकि वह फ्री फायर गेम का मास्टर खिलाड़ी था। विशाल के जिगरी दोस्तों ने ही उसे मौत के घाट उतार दिया। दरअसल विशाल हर बार फ्री फायर गेम जीत जाता था। उसका हर बार जीतना उसके दोस्तों को रास नहीं आ रहा था।
इसे भी पढ़ें– कोरोना ब्रे़किंग : 60 बंदरों को किया गया 14 दिनों के लिए क्वारंटीन, अब जानवरों पर कोरोना का कहर
बता दें कि 14 मई को एक बार फिर फ्री फायर गेम में जीत हासिल करने वाले विशाल को उसके ही दोस्तों ने बेरहमी से गले की हड्डी तोड़कर हत्या कर दी, दोस्तों ने मिलकर विशाल की लाश को पहाड़ के बीच दफन कर दिया। विशाल के लापता होने फिर उसे पतासाजी करने के दौरान पुलिस ने मामले का खुलासा किया।
इसे भी पढ़ें– SEX RACKET : पुलिस ने छापा मारकर किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़..तीन नाबालिग लड़कियों और एक महिला को कराया गया मुक्त
पुलिस ने विशाल के दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक आरोपी नाबालिग है । दयालपुरा गांव में विशाल की हत्या का खुलासा होते ही, ग्रामीणों में भारी रोष देखने को मिला। ग्रामीणों ने आरोपियों के 6 घरों को बुल्डोजर के माध्यम से जमींदोज कर दिया। गांव वालों का गुस्सा देखकर आरोपी के परिजन यहां से फरार हो गए। आरोपी के परिजन ग्रामीणों के खदेड़े जाने के बाद करीब 9 किलोमीटर तक दौड़े।
इसे भी पढ़ें– ससुर से ही इश्क लड़ा बैठी बहू ने ऐसे लगाया पति को ठिकाने, मामला जान हो जाएंगे हैरान
पुलिस ने मृतक के परिजनों समेत 15 लोगों पर मामला दर्ज किया है। मामले कि गंभीरता को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक मनोज चावला भी सक्रिय हुए । विधायक ने बेघर हुए 5 परिवार के करीब एक दर्जन से अधिक लोगों के लिए रेन बसेरा में रुकने और भोजन की व्यवस्था कराई है ।

