June 6, 2026

CG सड़क हादसा : बारात से लौट रही पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी..हादसे में एक की मौत आधा दर्जन लोग घायल

acci

अंबिकापुर। बारात से लौट रही पिकअप वाहन के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसकी चपेट में आकर एक की मौत हो गई है. और आधा दर्जन से अधिक घायल बताए जा रहे हैं। वही पिकअप चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।


पढ़िए पूरी खबर–
दरअसल बुधवार की रात को बारात से लौट रही पिकअप वाहन रामनगर अटल चौक के पास पलट जाने से वाहन के नीचे दब जाने के कारण वाहन सवार मोनू उर्फ विवेक गिरी नामक 19 वर्षीय युवक की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दुर्घटना में करीब आधा दर्जन लोगों के आहत हो गए है।

इसे भी पढ़ें– BIG NEWS : सेल्फी लेते हुए वाटर फॉल में जा गिरे दो सगे भाई, डूबने से हुई दोनों की मौत

ग्रामीणों के अनुसार बुधवार को रामनगर गांव से बारात करसु कसकेला गांव गई थी। बारात में गए गांव के एक दर्जन से अधिक बाराती रात करीब 11 बजे पिकअप वाहन क्रमांक यूपी 64 टी 6843 से वापस लौट रहे थे। पिकअप चालक व अनेक बाराती शराब के नशे में थे। उसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप वाहन रामनगर में अटल चौक के समीप पलट गई।

इसे भी पढ़ें– CG NEWS : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक की हुई मौत, तो गांव वालों ने की गोबर में गाड़कर जिंदा करने की नाकाम कोशिश

पिकअप पलटने से उसमें दब जाने के कारण गांव के ही मोनू उर्फ विवेक गिरी पिता सुरेश गिरी 19 वर्ष की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वही पिकअप सवार आशीष पांडे समेत आधा दर्जन लोगों के घायल भी हुए है। पिकअप वाहन रामपुर गांव के विजेंद्र की बताई जा रही है। सूचना पर तत्काल दुर्घटना स्थल पहुंची बिश्रामपुर पुलिस टीम ने शव को एसईसीएल के केंद्रीय चिकित्सालय के मर्चुरी में सुरक्षित रखवाया।

इसे भी पढ़ें– SEX RACKET : पुलिस ने छापा मारकर किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़..तीन नाबालिग लड़कियों और एक महिला को कराया गया मुक्त

गुरुवार को सुबह पंचनामा कार्रवाई के पश्चात स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शव का पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों के सुपुर्द किया गया। फिलहाल पुलिस फरार वाहन चालक के विरुद्ध धारा 304 ए के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।


You may have missed