शादी करने की जिद में 80 घंटे से प्रेमी के घर पर धरना दे रही प्रेमिका..परिवार संग प्रेमी हुआ घर से फरार
Girlfriend staging sit-in at boyfriend’s house for 80 hours insisting on getting married :


कन्नौज। प्रेमी जोड़े अक्सर किसी न किसी करणों से चर्चाओं में बने रहते है। लेकिन अब जो मामला सामने आया है उसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। प्रेमिका ने किया कुछ ऐसा की प्रेमी हो गया अपने परिवार के साथ घर से ही फरार। दरअसल मामला ये है की एक प्रेमिका को जब अपने प्रेमी से धोखा मिला तो वह प्रेमी के घर पर आ धमकी और धरने पर बैठ गई और युवती ने कहा शादी करेगी तो अपने प्रेमी से ही करेगी नहीं तो आत्मदाह कर लगी
पढ़िए पूरी खबर–
जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला कन्नौज के सौरिख गांव का है। यहां एक प्रेमिका को जब अपने प्रेमी से धोखा मिला तो वह प्रेमी के घर पर आ धमकी और धरने पर बैठ गई। उसका प्रेमी अपने परिवार के साथ फरार है। घर पर ताला लगा हुआ है।
इसे भी पढ़ें– CGBSE 12th Exam : 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय टेकाम का बड़ा बयान
प्रेमिका का कहना है कि वह शादी करेगी तो अपने प्रेमी से ही करेगी नहीं तो आत्मदाह कर लगी। कहा जा रहा है कि प्रेमी ने पहले लड़की से शादी करने का वादा किया था और अब वह इससे मुकर रहा है।
इसे भी पढ़ें– CG LOCKDOWN : ब्रेकिंग.. जिले में बढ़ाया गया लॉकडाउन.. बाजारों सहित अन्य गतिविधियों पर सख्त आदेश रहेंगे जारी
प्रेमिका ने शादी न होने पर आत्मदाह की धमकी दी है। यह पूरा मामला पुलिस तक पहुंच गया और अब युवती की सुरक्षा में सौरिख पुलिस के दो जवान लगे हुए हैं। कहा जा रहा है कि प्रेमिका प्रेमी के घर पर 80 घंटे से धरने पर बैठी हुई है
इसे भी पढ़ें– झाड़ फूंक के बहाने तांत्रिक ने ले ली मां–बेटे की जान..पैसों की लालच में तांत्रिक ने दिया घटना को अंजाम
जानकारी के अनुसरा युवक युवती के बीच मुलाकात 1 साल पहले हुई थी। सौरिख क्षेत्र में आने वाले विशुना गांव के एक युवक का भरथना गांव में अपनी रिश्तेदार के यहां युवती से मुलाकात हुई थी। दोनों धीरे धीरे करीब आ गए और बात शादी तक पहुंच गई, लेकिन दोनों ही परिवार वालो के परिजन इसके खिलाफ थे। इसके चलते 8 अप्रैल को दोनों भाग गए। लड़की भगाने के आरोप में लड़की के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी।
इसे भी पढ़ें– प्रेमी युगल को आत्तिजनक हालत में पकड़कर ग्रामीणों ने कर दी जमकर धुनाई, फिर जोड़े की बीहा भी रचाई
कुछ दिन बात युवक लड़की के साथ गांव वापस आ गया और अपने घर ले गया। मामला पुलिस में पहुंचा तो दोनो के परिजनों ने शादी के लिए हामी भर दी। युवक पर लड़की भगाने का संघीन आरोप लगा था तो इस वजह से दोनो को ही कोर्ट में पेश किया गया, जहां पर दोनों परिवार वालों ने शादी की हामी भरी इस पर लड़की ने लड़के के पक्ष में बयान दे दिया जिससे मामला पूरा सुलझ गया।
इसे भी पढ़ें– सेक्स रैकेट का पर्दाफाश : किराए के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश..मौके से आपत्तिजनक हालात में युवक–युवती गिरफ्तार
अब कहा जा रहा है कि कोर्ट से आने के बाद युवक के परिजनों ने फिर से शादी करने से इनकार कर दिया। इस बात की जैसे ही जानकारी लड़की को लगी वह 19 मई को दोपहर में युवक के घर जा पहुंची लेकिन वह तब तक वहां से जा चुका था। अब लड़की जिद पर अड़ी है कि शादी करेगी तो वह अपने प्रेमी से ही करेगी। लड़की को गांव वालों ने एक दिन तो खाना दे दिया था लेकिन। अब उसे पुलिस की तरफ से खाना पहुंचाया जा रहा है।

