CG LOCKDOWN : ब्रेकिंग.. जिले में बढ़ाया गया लॉकडाउन.. बाजारों सहित अन्य गतिविधियों पर सख्त आदेश रहेंगे जारी
Lockdown extended till 31 May in Balodabazar district


बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ में कोरोना की स्थिति के अनुसार लॉकडाउन बढ़ाया और घटाया जा रहा है। इसी बीच लॉकडाउन बढ़ाए जाने की खबर बलौदाबाजार से आया है। बलौदाबाजार में 24 मई की सुबह 6 बजे तक ही लॉकडाउन का आदेश किया गया था जिसके बाद अब जिले में भी 31 मई तक लॉकडाउन (Balodabazar Lockdown) लगा दिया गया है। इस दौरान सार्वजनिक आयोजनों, बाजारों, आवागमन और अन्य गतिविधियों पर सख्त आदेश जारी रहेंगे।
इसे भी पढ़ें– CGBSE 12th Exam : 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय टेकाम का बड़ा बयान
वही बलौदाबाजार कलेक्टर ने आदेश में सप्ताहिक बाजार, सुपर बाजार, मॉल, शोरूम, मैरिज हॉल, क्लब, सिनेमा हॉल, ब्यूटी पार्लर, स्पा, जिम को बंद रखने का आदेश दाय है। फल और सब्जी के थोक बाजार रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक ही खुलेंगे। वहीं ठेलों पर खाने-पीने का सामान बेचने की अभी अनुमति नहीं होगी। होटलों व रेस्टोरेंट से होम डिलेवरी सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक होगी होम डिलेवरी रात 10 बजे तक होगा।
इसे भी पढ़ें– छत्तीसगढ़ में SEX RACKET : कोतवाली ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला और पुरुष संदिग्ध हालत में गिरफ्तार
दुकाने सुबह 7 बजे से शाम के 4 बजे तक ही खुलेगी। शर्तों के साथ हर तरह की दुकानों को खोलने की इजाजत होगी। नियमों का पालन नहीं करने वाले दुकानों को 30 दिन के लिए सील कर दिया जायेगा। दूध पार्लर व दुकानें सुबह 6 बजे से 8 बजे तक और शाम में 5 बजे से साढ़े 6 बजे तक ही खुलेगी।


