रायपुर : एक और मर्डर..शराब दुकान के बाहर युवक पर दना दन चाकुओं से 10–15 वार, आरोपी मौके से फरार
Man stabbed to death outside country liquor shop :


रायपुर। राजधानी रायपुर में लगातार चाकू बाजी की वारदात जारी है इसी बीच एक और खबर निकलकर सामने आ रहा है जहां देशी शराब दुकान के बाहर चाकू मारकर एक युवक को मौत के घाट उतार दिया गया है। जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम किशोर बघेल है, जिसकी चाकू से गोदकर हत्या की गई है।
इसे भी पढ़ें– रायपुर ब्रे़किंग : रायपुर में मर्डर, तीन युवकों ने एक दूसरे पर किया चाकुओं से ताबरतोड़ वार
मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला अभनपुर थाना इलाके का है। पुरानी रंजिश के चलते युवक की हत्या की गई है। युवक के शरीर में चाकू से तकरीबन 10 वार किए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज करआरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

