BIG NEWS: केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग..10 लोगों की झुलसने से मौत..कई मजदूरों की अंदर फंसे होने की आशंका
Massive fire at a sanitizer manufacturing factory in Pune Maharashtra:


पुणे। महाराष्ट्र के पुणे (Pune Maharashtra) से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। जहां सैनेटाइजर बनाने वाली फैक्ट्री (sanitizer factory) भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में 10 कर्मचारियों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या और भी ज्यादा हो सकती है।
वहीं 30 से ज्यादा महिलाएं अभी फैक्ट्री के अंदर फंसी हुई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही फायर विभाग की तीन गाड़ियां और दमकल टीम मौके पर पहुंच चुकी है। आग इतनी भयंकर है कि उस पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है।
दरअसल, यह घटना पुणे के पिरानगट इंडस्ट्रियल जोन में हुई है। जहां वाटर प्योरिफाइंग केमिकल फैक्ट्री में काम के दौरान अचानक आग लग गई। हालांकि अभी तक आग लगने की वजह सामने नहीं आ पाई है। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट एक बड़ी वजह हो सकती है।
सैनेटाइजर में अल्कोहल की मात्रा होती है इस वजह आगा तेजी से फैल रही है। वहीं फैक्ट्री से निकलने काला धुआं आसपास के इलाके मे फैल रहा है। जिससे लोगों को परेशानी का सामने करना पड़ रहा है। वहीं कई कर्मचारियों का अभी कोई पता नहीं चल पाया है। मौके पर पुलिस निरीक्षक अशोक धूमल और मुलशी के तहसीलदार पहुंच चुके हैं।

