कोरोना ब्रेकिंग: प्रदेश में आज 2307 मरीजों ने दी कोरोना को मात..14 लोगों ने हारी कोरोना से जंग..देखें जिलेवार कोरोना के आंकड़े
रायपुर। छत्तीसगढ़ वासियों के लिए थोड़ी राहत की खबर है की कोरोना के आंकड़ों में काफी हद तक कमी आई है लेकिन मौतों के आंकड़े बरकरार है। प्रदेश में कोरोना के आंकड़े कम जरूर हुए है लेकिन कोरोना अभी गया नही है। इसलिए “जनहित खबर छत्तीसगढ़” (JKCNEWS.COM) आप सभी से अपील करता है की पहले की तरह ही सावधानी बरते। मास्क लगाएं और बार बार अपने हाथों को साबुन से धोएं। और सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश का पालन करें।


प्रदेश में आज 1102 मरीज मिले हैं। वहीं मरीजों के स्वस्थ्य होने का आंकड़ा दोगुना रहा है। वही आज प्रदेश में सिर्फ 14 लोगों की मौत हुई है। आज कुल 2307 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। वहीं एक्टिव केस की संख्या घटकर अब 19471 रह गयी है।
छत्तीसगढ़ में मरीजों को लेकर राहत की खबर ये भी है कि प्रदेश के किसी भी जिले में मरीजों का आंकड़ा 100 से ज्यादा नहीं है। सबसे ज्यादा 81 मरीज जशपुर में, जबकि रायपुर में 77, बस्तर में 74 मरीज मिले हैं। दुर्ग से 27, राजनांदगांव से 23, बालोद से 36, बेमेतरा से 15, कबीरधाम से 17, धमतरी से 46, बलौदा बाजार से 42, महासमुंद से 31, गरियाबंद से 20, बिलासपुर से 14, रायगढ़ से 37, कोरबा से 29, जांजगीर- चाम्पा से 58, मुंगेली से 10, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 15, सरगुजा से 52, कोरिया से 58, सूरजपुर से 68, बलरामपुर से 50, 1,नारायणपुर से 14, बीजापुर से 47, अन्य राज्य से 01 मरीज शामिल है ।


