पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगी आग, जाने क्या है आज के दाम
पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार दो दिन से जारी तेजी पर मंगलवार को ब्रेक लग गया है। आज 8 जून को तेल विपणन कंपनियों ने तेल की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। इस प्रकार आज भी पेट्रोल डीजल सोमवार की कीमतों पर ही मिलेगा।


इसे भी पढ़ें– खुशखबरी! अब और भी सस्ता हुआ OnePlus का ये पावरफुल स्मार्टफोन, यहां जाने कीमत
बता दें कि 7 जून को पेट्रोल 28 पैसे प्रति लीटर और डीजल 27 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया था। इसके साथ ही दिल्ली में पेट्रोल 95.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86.22 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।
इसे भी पढ़ें– Realme फोन पर मिल रहा है सबसे बड़ा ऑफर : Realme का 6000mAh बैटरी वाला बजट स्मार्टफोन सिर्फ इतने में…
बता दें कि एक दिन पहले यानी रविवार (6 जून) को पेट्रोल के रेट 27 पैसे प्रति लीटर और डीजल के भाव 29 पैसे प्रति लीटर बढ़े थे।
इसे भी पढ़ें– ये है सोना और चांदी खरीदने का सही मौका : सोने और चांदी के दामों में आई भारी गिरावट
दिल्ली के अलावा अन्य शहरों की बात करें तो मुंबई में पेट्रोल आज 101.52 में और डीजल 93.98 रुपये में मिलेगा। इसी प्रकार चेन्नई में पेट्रोल 96.71 रुपये और डीजल 90.92 रुपये में मिलेगा। कोलकाता में भी पेट्रोल 95.28 रुपये और डीजल 89.07 रुपये में मिलेगा।

